लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- पलियाकलां/भीरा। महंगापुर गुरुद्वारा नानक प्याऊ से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन गुरुद्वारा हड़ेला के लिए शुरू किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा महंगापुर के संत बाबा गुरनाम सिंह की अगुवाई में प्रारंभ हुआ। पलिया पहुंचने पर नगर कीर्तन का संगत ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर कीर्तन का स्वागत पलिया गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के द्वारा भी किया गया। भीरा के बोझवा स्थित गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ में भी नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा नानकशाही भीरा में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत इलाका निवासी समूह साध संगत व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किया गया। भीरा कस्बे में पहुंचने पर वन बीट हॉस्पिटल द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया संगत के लिए चाय बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया गय...