औरैया, जनवरी 31 -- औरैया, संवाददाता। केंद्रीय बजट को लेकर आम लोगों की निगाहें इस बार खासतौर पर महंगाई से राहत पर टिकी हुई हैं। रोजमर्रा के खर्च, रसोई का बजट और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में महिलाएं बजट से उम्मीद लगाए बैठी हैं कि इस बार सरकार रसोई से जुड़ी जरूरी वस्तुओं को सस्ता करने के लिए ठोस कदम उठाएगी। महिलाओं का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में आटा, दाल, चावल, तेल, सब्जी और मसालों के दाम लगातार बढ़े हैं। गैस सिलेंडर महंगा होने से घर का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों के लिए हर महीने खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में बजट से सबसे बड़ी अपेक्षा यही है कि घरेलू गैस, खाद्य पदार्थ और रोजमर्रा की जरूरतों पर टैक्स में राहत दी जाए। इसके साथ ही महिलाओं की मांग है कि सरकार महि...