अलीगढ़, नवम्बर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रोशनी के पर्व दीपावली के बाद खाद्य तेलों के दाम में गिरावट आई है। बाजार में रिफाइंड, वनस्पति घी, सरसों तेल पर 20 रुपए टिन तक गिरे हैं। व्यापारियों के अनुसार यह असर घटी जीएसटी दरों का नहीं बल्कि विदेशी तेल-तिलहन बाजारों में गिरावट आने का असर आया है। अब ठंडे पड़े बाजार को सहालगों से बिक्री होने की आस लगी है। हर साल सहालगों में कई टन तेल व घी की खपत हो जाती है। शहर में महावीरगंज व बारहद्वारी खाद्य तेल की बड़ी थोक मंडियां हैं। यहां से जिलेभर में तेल की आपूर्ति होती है। तेल कारोबार से जुड़े कारोबारी सौरभ मित्तल बताते हैं कि त्यौहारों के बाद डिमांड घटने पर कीमत में और भी कमी आई है। शहर में खाद्य तेलों की आवक राजस्थान और आगरा से होती है। बीते सप्ताह देश के तेल-तिलहन बाजारों में महंगे दाम पर लिवाली प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.