संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में माह-ए-रमजान में इफ्तार का दस्तरखान हमेशा से फलों की मिठास व रंग बिरंगे फलों से सजा रहता है। सेब, केला, अंगूर, पपीता व खास तौर पर खजूर हर घर की जरूरत माने जाते हैं। महंगाई ने इफ्तार की रौनक पर असर डाल दिया है। फलों की बढ़ती कीमतों ने रोजेदारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। जिससे कई परिवारों को अपनी खरीदारी सीमित करनी पड़ रही है। माह-ए-रमजान रोजेदार एबादत व तकवा के साथ खने पीने पर विशेष ध्यान देते है। इफतार के समय तरह-तरह के पौष्टिक खाने के साथ रंग बिरंगे फलों को दस्तरखान पर सजाते हैं। इस बार के रमाजान में बाजार में सेब, अंगूर, अनार, तरबूज, खरबूज व केले के दामों में बढ़ोतरी से दस्तरखान सूना सूना लग रहा है। माह-ए-रमजान में खजूर से अफ्तारी करना सुन्नत है। रमजान माह मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.