जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- बिरसानगर प्रखंड कांग्रेस एवं मंडल कमेटी के तत्वावधान में नुक्कड़ सभा का आयोजन बिरसानगर बाजार, दुर्गापूजा मंडप के निकट रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने इसमें आरोप लगाया कि देश में महंगाई चरम पर है। दैनिक उपभोग की हर वस्तु दो से तीन गुना महंगी हो चुकी है। अब तो भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर के मूल्य 50 रुपये बढ़ा दिए हैं, जिससे हर रसोई घर की हालत खराब है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। भारत सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों से नौकरी के अवसर कम किये जा रहे हैं। रेलवे में लाखों भर्तियां रोक दी गई हैं। यह नौजवानों के साथ अन्याय है। भाजपा सरकार को देश की जनता माफ नहीं करेगी। जिला कांग्रेस ने पिछले दिनों मोहरदा जलापूर्ति योजना की विसंगतियों को लेकर जेएन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.