पिथौरागढ़, अप्रैल 14 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। सोमवार को जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कहा कि महंगाई कम करना छोड़ सरकार गांव-गांव में शराब की दुकानें खोलकर नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने में तूली है। नगर के सिल्थाम तिराहे में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री लुंठी ने कहा कि लगातार दस वर्ष से भाजपा की सरकार प्रदेश में है। चाहे राशन हो रसोई गैस, पानी हो या बिजली का बिल सभी में बेतिहाशा वृद्धि हुई है। कहा कि पहले से ही महंगाई के बोझ तले दब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.