नई दिल्ली, फरवरी 5 -- उत्तराखंड में लाखों बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगा है। ऊर्जा निगम ने फरवरी महीने के लिए बिजली की नई दरें जारी कर दी हैं। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) की दरों में चार पैसे से 15 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि फरवरी माह पर लागू होगी और इसका असर होली के समय मिलने वाले बिल में दिखाई देगा। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली की नई दरें एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार के अनुमोदन के बाद बुधवार को जारी की गईं। एफपीपीसीए को हर महीने वसूले जाने की व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक भार पड़ रहा है। जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच सिर्फ तीन बार बिल सस्ते हुए और 10 माह दरों में वृद्धि की गई। यह भी पढ़ें- रेल सेवाओं के लिए 26 गुना अधिक बजट, 1.39 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पर चल रहा काम...