उरई, नवम्बर 25 -- उरई। सर्दी की आहट शुरू होते ही सूखी मेवा महंगी हो गई है। किराना बाजार पर नजर डालें तो पिछले एक माह के भीतर गरी और किसमिस पर सबसे ज्यादा भाव बढे़ थे। प्रति किलो सौ से डेढ़ सौ रुपये का इजाफा हुआ है। काजू, पिस्ता, बादाम के दामों में थोड़ी बहुत बढ़ोत्तरी हुई है। इससे सर्दी में मेवायुक्त गुड़, गाजर हलुवा और लड्डू के शौकीन रखने वाले लोगों का बजट बढ़ गया है। मंगलवार को किराना बाजार में जाकर पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। घंटाघर स्थित प्रमुख किराना बाजार में बंदी का दिन होने से दुकानों के बाहर थोड़़ी बहुत रौनक दिखी। विक्रेता सुधीर का कहना है कि बाजार में वैसे ही सन्नाटा है। ऐसे में सूखी मेवा के भाव अलग से बढ़ गए है। किशमिश 600 व गरी 400 पार, हलुवा और लडडू का स्वाद फीका में करीब डेढ़ सौ रुपये बढ़ा है। जो किसमस एक माह पहले 480 रुपये किलो बि...