लखीसराय, जनवरी 13 -- लखीसराय।एक प्रतिनिधि मकर संक्रांति का पर्व आते ही जिले में सब्जी बाजारों में आमतौर पर रौनक बढ़ जाती है। इस पर्व पर मटर, गोभी और टमाटर जैसी मौसमी सब्जियां लोगों की पहली पसंद होती हैं। खासकर दही-चूड़ा और अन्य पारंपरिक व्यंजनों में इन सब्जियों का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन इस बार बढ़ती महंगाई ने त्योहार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। हालात यह हैं कि जो सब्जियां कभी गरीबों की थाली तक आसानी से पहुंच जाती थीं, वे अब उनकी पहुंच से बाहर होती नजर आ रही हैं। स्थानीय सब्जी बाजारों में टमाटर की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला है। बीते वर्षों में इसी समय टमाटर 10 रूपये प्रति किलो मिल जाया करता था, जिसे गरीब और निम्न आय वर्ग के लोग भी आसानी से खरीद लेते थे। लेकिन इस बार टमाटर 50 रूपये प्रति किलो तक बिक रहा है। ऐसे में रोजमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.