शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- समाजसेवी कौशल कुमार गुप्ता ने जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में सोने-चांदी की कीमतों में अपेक्षित गिरावट न होने से आम लोगों पर बढ़ते आर्थिक बोझ का उल्लेख किया गया है। निजी विद्यालयों की मनमानी फीस और महंगी किताबों के कारण गरीब वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की बात कही गई है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग करते हुए घरेलू बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी पर भी चिंता जताई गई है। पत्र के समर्थन में राखी गुप्ता, संगीता सिंह, सत्येंद्र सिंह और गंगवार मेडिकल स्टोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.