बागपत, अप्रैल 1 -- नवरात्र में व्रत रखने वालों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। नौ दिन तक व्रत में उपयोग की जाने वाली जरूरी खाद्य सामग्री की कीमतों में इस बार बड़ा इजाफा हुआ है। नवरात्र शुरू होते ही लोगों की जेब पर डाका डलना शुरू हो गया है। वैसे तो 10 दिन में खाद्य सामग्री के दामों में अच्छा-खासा उछाल आया है। सिंघाड़े और कूटू का आटा ही नहीं बल्कि इसकी दलिया के भाव में भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो फुटकर में बढ़ोतरी हुई है। मखाना की कीमतों में भी 200 से 300 रुपये तक वृद्धि हुई है। काजू, मूंगफली और साबूदाना के तेवर भी कम नहीं है। रही-सही कसर फलों ने पूरी कर दी है। अंगूर शतकवीर बना हुआ है, वहीं सेब दोहरा शतक मार चुका है। केला, संतरा, अनार भी जेब और ढीली करा रहा है। किराना व्यापारी ललित जैन का कहना है कि डिमांड बढ़ने और मौके पर मुनाफा कमाने की चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.