पटना, अप्रैल 20 -- आईएमए बिहार और पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल की ओर से शनिवार को न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में प्रगति विषय पर सेमिनार हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन आईएमए बिहार के मुख्य संरक्षक डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह, पारस के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार और लेप्रोस्कोपिक एवं जेनरल सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. अहमद अब्दुल हई ने किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में हो रहे नए-नए अनुसंधान, अत्याधुनिक तकनीकों और दवाओं के प्रयोग से मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ. अभिषेक ने कहा कि तीव्र स्ट्रोक प्रबंधन में थ्रोम्बोलाइसिस एक महत्वपूर्ण उपचार है। यह मस्तिष्क में अवरुद्ध रक्त प्रवाह को फिर से चालू करने के लिए दवा का उपयोग करता है, जो रक्त के थक्के को घोल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.