जौनपुर, फरवरी 20 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र के राजापुर गांव में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे उपाध्याय तालाब की खुदाई कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यस्थल पर वास्तविक मजदूरों की संख्या कम होने के बावजूद दस्तावेजों में अधिक संख्या दिखाकर भुगतान का खेल किया जा रहा है। शुक्रवार को गाटा संख्या 215 स्थित तालाब की खुदाई के लिए जारी मस्टर रोल संख्या 4063 से 4068 तक कुल छह मस्टर रोल में 55 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि मौके पर केवल 10 मजदूर ही काम करते पाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारों द्वारा उन्हीं मजदूरों को अलग-अलग स्थानों पर खड़ा कर फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड किया गया, जिससे कागजों में कार्य पूर्ण और मजदूरों की संख्या अधिक दिखाई जा सके। आरोप ग्राम प्रधान, मनरेगा जेई और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.