प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- प्रतापगढ़। विकास खंड आसपुर देवसरा की ग्राम पंचायत मीरपुर अतरौरा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अखंड प्रताप सिंह को डीडीओ केएन पांडेय ने निलंबित कर दिया है। निलंबित सेक्रेटरी पर मस्टर रोल में गड़बड़ी करने का आरोप था, जिसकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की ओर से आरोप की पुष्टि करने पर डीडीओ ने निलंबन की कार्रवाई कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...