रामपुर, मार्च 12 -- टेलीफोन एक्सचेंज कालोनी स्थित मस्जिद शहीद सद्दन बाबा में जश्ने तकमील-ए कुरान में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। हाफिज मोहम्मद जमाल ने तरावीह की नमाज के दौरान कुरान सुनाया,जबकि समाअत के फराइज हाफिज अब्दुल समद ने अंजाम दिए। जश्ने तकमील-ए कुरान के मौके पर हाफिज मोहम्मद जुनैद ने रमजान माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत और मां बाप की खिदमत करने की नसीहत की। नमाजियों ने हाफिजों की गुलपोशी की। दुआ के बाद मिठाई तकसीम की गई। इस मौके पर मस्जिद के इमाम मोहम्मद शाहजहां, मुतावल्ली दिलावर खां, ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां, कमाल हुसैन, हसनात खां, नवेद हुसैन, मशकूर अहमद खां, मोहम्मद अफरोज सैफी, खुशनूद खां, जीशान रजा खां, नाहिद खां गुड्डू, आसिम, शुएब, फारिश, अता उल्लाह, नुसरत अली खां आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.