देवरिया, फरवरी 17 -- प्रतापपुर/बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। बनकटा थाना क्षेत्र के बतरौली टोला पिपरहियां गांव में सोमवार की सुबह एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बसवार बांस के कोठ के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमजान अंसारी (62) पुत्र स्वर्गीय अब्दुल अंसारी, निवासी बतरौली टोला पिपरहियां के रूप में हुई है। वह गांव की मस्जिद में अजान देने का कार्य करते थे। रमजान अंसारी रविवार की रात लगभग 11 बजे तक घर पर थे। इसके बाद परिजनों का अनुमान है कि वह शौच के लिए बाहर निकले होंगे। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तो बसवार में उनका शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.