बलिया, दिसम्बर 12 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी 30 वर्षीय मेराज अहमद उर्फ अप्पू की गुरुवार की शाम अचानक मौत हो जाने से क्षेत्र में मातम पसर गया। पुस्तक व्यवसाई मेराज अहमद गुरुवार की शाम को शौच के लिए जामा मस्जिद में गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। फोन नहीं उठाने पर शक हुआ और लोगों ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा। वहां वह बेहोशी की हालत में गिरे थे। लोगों ने सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...