अमरोहा, दिसम्बर 30 -- मस्जिद के चंदे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में युवक और उनकी पत्नी व बुआ घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर की है। यहां पर हारून का परिवार रहता है। उनका बेटा शमशाद गांव की मस्जिद की देखरेख करता है। मस्जिद में होने वाले चंदे का हिसाब भी उसी के पास रहता है। कुछ लोग उसका विरोध करते हैं। आरोप है कि 26 दिसंबर की शाम गांव के रहने वाले साईम, फिरासत, इख्तियार व इस्तेखार मस्जिद में होने वाले चंदे को लेकर विवाद करने लगे। गाली-गलौज करते हुए चारों शमशाद के घर में घुस गए। गालियां देने का विरोध करने पर शमशाद के साथ मारपीट की, बचाव में आई पत्नी व बुआ को भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.