गोड्डा, मार्च 29 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। रमजान के अंतिम जुमा अलविदा जुमा के बाद वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जुमा तुल विदा के दिन मस्जिदे आयशा फ़सिया डंगाल गोड्डा में शांतिपूर्ण एवं मौन प्रदर्शन किया गया। स्थानीय इफतेखार रसल ने बताया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर लोगों ने अपने बाजू पर काली पट्टी लगाकर नमाज पढ़ी और इस बिल का पुरजोर तरीके से विरोध किया। वक्फ संशोधन बिल को लेकर मुसलमानों में आक्रोश है, और वे इसे अपने धार्मिक और सामाजिक संस्थानों पर हस्तक्षेप के रूप में देखते हैं। लोगों का कहना है कि वक्फ उनके बुजुर्गों और आबाओ अजदाद की मिल्कियत है, और इसमें किसी की भी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम ऐसे बिल का मुखालिफत करते हैं और करते रहेंगे। इसके बाद, हिंदुस्तान की अमन-शांति और चैन के लिए दुआ की गई। लोगों ने एकजुट होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.