बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। रमजानुल मुबारक पर मस्जिदों में चल रही एक सप्ताह की तरावीह का समापन शुक्रवार देर रात में हुआ। पुरानी बस्ती की कदीमी अंजुमन मस्जिद सहित शहर की अन्य मस्जिदों में एक सप्ताह की तरावीह का आयोजन किया गया था। इसमें काफी संख्या में नमाजियों ने प्रतिभाग किया। नमाज समाप्त होने के बाद नमाजी काफी खुश नजर आ रहे थे। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया। रमजानुल मुबारक का चांद नजर आने के साथ ही ज्यादातर मस्जिदों में तरावीह की नमाज का आयोजन किया जाता है। नमाजियों की सुविधा के अनुसार एक सप्ताह, 10 दिन, 27 दिन की तरावीह की नमाज का आयोजन किया जाता है। सबसे कम समय एक सप्ताह में तरावीह के दौरान कुरआन का पाठ किया जाता है। अंजुमन मस्जिद में तरावीह की नमाज नानपारा, बहराइच से आए हाफिज मो. आदिल हुसैन ने पढ़ाई। मुख्य मस्जिद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.