रुडकी, फरवरी 20 -- कस्बे और क्षेत्र की मस्जिदों और मदरसों में रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के दौरान मुस्लिम भाइयों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। कस्बे की पुरानी जामा मस्जिद और मुख्य बाजार स्थित दारुल उलूम मदरसा में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। कस्बे के अलावा ग्राम शीतलपुर और ग्राम भक्तों वाली से भी लोग नमाज अदा करने पहुंचे। कारी इस्तकार अहमद ने नमाज अदा कराई और रमजान की अहमियत पर प्रकाश डाला। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष अजय शाह पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार स्थित मदरसे के पास तैनात रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...