जमुई, फरवरी 21 -- जमुई । निज संवाददाता पवित्र रमजान माह के मौके पर घरों में प्रति दिन कुरान का पाठ हो रहा है। बच्चें, बूढ़े, जवान और महिलाएं कुरान का पाठ कर रही है। वहीं पहले जुमे के मौके पर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज अता करने के लिए रोजेदारों की भीड़ लगी रही। निर्धारित समय पर मस्जिदों में नमाज अता की गयी। समय से पहले ही रोजेदार मस्जिदों में आकर अपनी जगह बना ली थी। शुक्रवार को शहर के जामा मस्जिद, महिसौड़ी मस्जिद, मिर्चा मस्जिद, गौशिया मस्जिद, भछियार पठान टोला नूर मस्जिद, इस्लामनगर मस्जिद, नीमानंग मस्जिद, हांसडीह मस्जिद, सतगामा मस्जिद सहित लोहरा, अड़सार, अमरथ, आमीन गांव के मस्जिदों में नमाज अता की गयी। इसके अलावा सिकंदरा, महादेव सिमेरिया समेत अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अता की गयी। शहर के जामा मस्जिद के इमाम मुफ़्त...