मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। शुक्रवार को शहर के विभिन्न मस्जिदों में रमजान महीने के जुमे की पहली नमाज़ अदा की। इस्लामिक मान्यता के अनुसार यह दिन इस्लाम धर्मावलंबियों के लिए ख़ास होता है। जुमे की नमाज को लेकर शहर के मस्जिदों में रोजेदारों की देखी गयी। तोपखाना बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। नामाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर अपनी जिंदगी के सुख दुख को बांटने के साथ रमजान की शुभकामनाएं दी। इस्लाम में ऐसा कहा गया है कि, अल्लाह की इबादत के साथ ही शुक्रवार का दिन भाईचारे को समर्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.