जहानाबाद, जुलाई 25 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। उमता धरनई थाने के द्वारा गुरुवार की रात एनएच 22 पर गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें मखदुमपुर की तरफ से आ रहे हैं एक गिट्टी लदा ट्रैक्टर को रोका गया। चालक से जब ट्रैक्टर के कागजात मांगे गए तो उसके पास कोई कागज नहीं था। तो पुलिस टीम के द्वारा चालक को जांच के लिए थाना चलने का निर्देश दिया गया। थाना जाने के क्रम में अचानक ट्रैक्टर छोड़कर चालक कुद कर भाग गया। पुलिस ने जब ट्रैक्टर की गहराई से जांच किया तो पता चला यह ट्रैक्टर चोरी कर लाई जा रही थी। ट्रैक्टर को गुरुवार की रात को ही मसौढ़ी से चुराया गया था। ट्रैक्टर मसोढी बाजार के गिटटी सीमेंट व्यवसायी नीरज कुमार उर्फ पंकज की थी। रात को गिट्टी लोड कर दुकान के बाहर ट्रैक्टर को छोड़ा गया था। जिसे अज्ञात चोर के द्वारा चुरा लिया गया। इस संबंध में धरनई ...