पटना, फरवरी 18 -- बिहार विधान परिषद में बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सूचना के माध्यम से मसौढ़ी में इंटर की छात्रा द्वारा की गई आत्महत्या का मामला उठाया गया। परीक्षा में देरी से पहुंचने पर छात्रा के परीक्षा से वंचित होने और मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में सत्ता और विपक्ष दोनों के सदस्यों ने चिंता जाहिर की। भाकपा माले की सदस्य शशि यादव ने इस पर सरकार से संज्ञान लेने की मांग की। इसका जदयू के संजीव सिंह, भाजपा के प्रो. नवल किशोर यादव, राजद की उर्मिला ठाकुर ने भी समर्थन किया और इसे अत्यंत गंभीर विषय बताया। इस पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सरकार सदन में मौजूद है और आपकी सूचना को संज्ञान में ले रही है। सदस्यों ने कहा कि सभापति की ओर से इस परीक्षा में 5-10 मिनट देरी से पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को...