पटना, जनवरी 15 -- मसौढ़ी अंचल कार्यालय में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और कर्मियों को सख्त संदेश है। राजा कुमार को 23 दिसंबर 2025 को मसौढ़ी प्रखंड कार्यालय परिसर से निगरानी विभाग की धावा दल की ओर से परिमार्जन आवेदनों के निष्पादन के एवज में एक लाख रुपए के मांग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विभागीय जांच में यह पाया गया कि उन्होंने जानबूझकर आवेदन लंबित रखा और स्पष्टीकरण एवं अनुशासनिक कार्यवाही में भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.