देहरादून, फरवरी 24 -- मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार बढ़ती मतदाता संख्या को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा महानगर देहरादून के महानगर अध्यक्ष रामकुमार शंखधर ने क्षेत्र में एक माह तक किए गए भ्रमण के आधार पर मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। रामकुमार शंखधर का कहना है कि पिछले 15 से 20 वर्षों में मतदाताओं की संख्या में असामान्य वृद्धि हुई है, जो चुनावी लाभ के उद्देश्य से की गई सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने इस स्थिति के लिए प्रशासनिक मिलीभगत और जिला निर्वाचन तंत्र की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि प्री-एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के बाद भी मतदाता सूची में खामियां बनी हुई हैं। कई स्थानों पर मृत व्यक्तियों के नाम अभी भी दर्ज हैं, वहीं विवाह के बाद अन्य स्...