देहरादून, फरवरी 18 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी वन प्रभाग ने फायर सीजन को देखते हुए फारेस्ट फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के मौके पर संबंधित विभागों की तैयारियों को परखा गया जिसमें आईटीबीपी, नगर पालिका, पुलिस, फायर, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग आदि के कर्मियों ने प्रतिभाग किया। डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि फारेस्ट फायर डिजास्टर के रूप में चिन्हित है जिसके तहत जंगलों में आग लगने से बचाव को परखा गया। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल में एक प्राइवेट फारेस्ट में आग लगने की सूचना मिली जिसमें सभी संबंधित विभागों की तैयारियों को परखा गया। उन्होंने बताया कि इसमें सभी विभागों ने आपसी तालमेल से आग पर काबू पाया। इसमें रिसपांस टाइम को भी देखा गया व फायर टूल की क्षमताओं को परखा गया। ग्राम स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया जात...