देहरादून, जनवरी 25 -- उत्तराखंड के मसूरी में 100 साल से ज्यादा पुरानी सैयद बाबा बुलेशाह की मजार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। यह मजार मसूरी के विनबर्ग एलन एस्टेट में एक निजी स्कूल परिसर के भीतर स्थित है। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात लोगों की भीड़ ने हथौड़े और सब्बल जैसे औजारों से मजार और उसके आसपास बने ढांचों को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि इस दौरान धार्मिक पुस्तकों को भी क्षति पहुंचाई गई और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.