देहरादून, मई 15 -- मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान के खिलाफ गुरुवार को मसूरी में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शहीद भगत सिंह चौक पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पुतला भी फूंका। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष और पालिका सभासद जसबीर कौर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने मंत्री विजय शाह और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। जसबीर कौर ने कहा कि विजय शाह का बयान भाजपा की मानसिक स्थिति को बताता है। उन्होंने कर्नल सोफिया के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह अपमानजनक हैं। भाजपा एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं उनके नेता देश की शान कर्नल सोफिया पर इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होन...