देहरादून, जून 16 -- मसूरी की सड़कों पर कार की बोनट पर चढ़कर हुड़दंग मचाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनके दो वाहन सीज किए गए हैं। आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई। वीडियो की पड़ताल की गई तो यह मसूरी का निकला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही वाहनों के नंबर ट्रेस करने के कार मालिकों से संपर्क कर बोनट पर चढ़कर हुड़दंग करने वाले राहुल कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी खदरगढ़ जिला शामली, उत्तर प्रदेश, वासु पुत्र अशोक कुमार निवासी यमुना माजरा, यूपी और चंद्र भाटी पुत्र करणपाल सिंह भाटी निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.