देहरादून, फरवरी 16 -- मसूरी। मसूरी पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया।इस दौरान मकान मालिकों, होम-स्टे संचालकों, होटल संचालकों एवं स्थानीय निवासियों को किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने को जागरूक किया गया। साथ ही सत्यापन न कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियान के अंतर्गत 65 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत 06 चालान कर Rs.60,000 का अर्थदंड लगाया गया। 10 चालान करते हुए Rs.2,500 संयोजन शुल्क मौके पर वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...