देहरादून, जनवरी 7 -- मसूरी। मसूरी पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर 72 घंटे के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। 3 जनवरी को स्प्रिंग रोड, चमर खंडड के पास सड़क से नीचे खाई से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शिनाख्त के लि आसपास के क्षेत्र में स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं राहगीरों से पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस द्वारा निकटवर्ती थानों चौकियों को अज्ञात शव की सूचना प्रेषित की गई। साथ ही शव की शिनाख्त के लिए विवरण सोशल मीडिया एवं पुलिस नेटवर्क के माध्यम से प्रसारित किया गया था। सिविल अस्पताल मसूरी में मृतक का पंचायतनामा किया गया तथा नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया। निर्धारित 72 घंटे की अवधि में शव की शिनाख्त न होने के कारण बुधवार को मृतक का दाह-संस्कार करा...