देहरादून, फरवरी 22 -- फोटो मसूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को लेकर रविवार को मसूरी मंडल में खासा उत्साह देखने को मिला। मंडल के सभी 65 बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों और बड़ी संख्या में पर्यटकों ने शिरकत की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति प्रेरित किया। कुलड़ी बाजार स्थित बूथ संख्या 156 में मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर सेमवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के दूर-दराज के इलाकों में हो रहे रचनात्मक कार्यों और जनभागीदारी की कहानियों को सामने लाकर समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी युवाओं और किसानों समेत हर वर्ग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.