हरिद्वार, फरवरी 6 -- मसूरी में लंबे समय से आंदोलनरत लघु व्यापारियों के संघर्ष के बीच दुखद घटना हो गई। बर्फबारी के दौरान पैर फिसलने से घायल गीता माहेश्वरी का निधन हो गया। इस घटना से लघु व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने हरिद्वार स्थित अलकनंदा घाट पर गीता माहेश्वरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। चोपड़ा ने सरकार से मांग उठाई कि मसूरी के लघु व्यापारियों की न्यायसंगत मांगों का संज्ञान लिया जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने गीता के परिजनों को सरकार से उचित अनुदान राशि प्रदान किए जाने की भी मांग की। इस दौरान राजकुमार, शुभम सैनी, शिव चौहान, सुमित कुमार, मोहनलाल, फूल सिंह, वीरेंद्र, प्रभात चौधरी, अशोक कुमार, सोनू, विवेक कुमार, चंदन रावत, जय सिंह बिष्ट, रवि कुमार, मनोज मौ...