देहरादून, मार्च 18 -- महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज मसूरी की इंटर विज्ञान वर्ग की छात्रा सिमरन नेगी ने विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय छात्र निबंध प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें इस उपलब्धि पर मंगलवार को मसूरी में सम्मानित किया गया। सिमरन नेगी की इस उपलब्धि पर विद्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार की धनराशि और प्रमाण पत्र भेंट किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने छात्रा सिमरन नेगी को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिमरन नेगी ने इस राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.