महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में किड्स डे और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि फादर पोली रहे। इस दौरान रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. सतीश पांडेय मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों ने प्रार्थना नृत्य, स्वागत नृत्य और डांस आदि की मनोहारी प्रस्तुति की। इसके आयोजन में मुख्य भूमिका मुरली धर निषाद, प्रदीप पटेल, राहुल मद्धेशिया, दिशांक श्रीवास्तव, ज्योति पांडेय, मधु मिश्रा आदि शिक्षक/ शिक्षिकाओं का रहा। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से संबंधित प्रोजेक्ट दिखाया। विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दिशांक श्रीवास्तव और अनुपमा तिवारी की देखरेख में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...