मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। मंगलवार को मसीह समाज के कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटन को ईसाई समाज के लोग सपा सांसद रुचि वीरा से मिले। उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि मसीह कब्रिस्तान 200 साल पुराना हो चुका है। साथ ही, पूरा भर भी चुका है। समाज की आबादी लगभग दस हजार है। प्रशासन से कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटन के लिए लंबे समय से मांग करते चले आ रहे हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस दौरान पादरी बृजेश मेंशल, पादरी डेविड जेम्स, मैथ्यूज आर मैसी, अंतिम सिंह, अभिषेक विल्सन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.