रांची, अप्रैल 20 -- रांची। ईस्टर संडे मसीही विश्वासियों का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यह वह दिन है, जब प्रभु यीशु मसीह मृतकों में से जी उठे। उनके पुनरुत्थान ने मृत्यु पर विजय को प्रमाणित किया और यह दिखाया कि परमेश्वर का प्रेम और अनुग्रह असीम है। ईस्टर हमें याद दिलाता है कि अंधकार और मृत्यु के बाद भी एक नई सुबह होती है। प्रभु यीशु का क्रूस पर चढ़ना मानव जाति के पापों का प्रायश्चित था और उनका पुनरुत्थान यह आश्वासन है कि जो भी उन पर विश्वास करता है, उसे अनंत जीवन की आशा है। यह दिन केवल यीशु के जी उठने का नहीं, बल्कि हर विश्वास करने वाले के लिए नई आशा नई शुरुआत और नए जीवन का प्रतीक है। ईश्वर हमें सिखाते हैं कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाईयां हो, परमेश्वर का कार्य चलता रहता है। जब सबकुछ खत्म होने लगता है, तब भी ईश्वर कुछ नया आरंभ कर सकते हैं। क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.