रांची, नवम्बर 23 -- मांडर/चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मिशन, ब्राम्बे, नवाटांड़ और चान्हो में आकर्षक झांकियों तथा ख्रीस्त राजा की जयकार के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मांडर के मिशन पारिश से निकली शोभयात्रा रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ से होते हुए ख्रीस्त कॉलोनी तक गई। यहां ख्रीस्त राजा पर्व का विशेष मिस्सा अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फादर विपिन कंडुलना ने संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि आज का यह पर्व प्रभु यीशु की राजशाही और उनके क्षमा और प्रेम के शासन के महत्व की याद दिलाता है। मौके पर फादर जॉन शैलेन्द्र टोप्पो, फादर चोहंस, फादर सुधीर सहित कैथोलिक सभा, युवा सभा, महिला सभा के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के महिला पुरुष और बच्चे मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...