गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बीते आठ माह में मसाले के 19 नमूनों की रिपोर्ट फेल हो गई है, जिसमें खड़ी और पिसी हुई हल्दी एवं लाल मिर्च की रिपोर्ट असुरक्षित बताई गई है। ये आंकड़े बता रहे हैं कि मसाले में धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। होली में तेजी से खरीदारी की जा रही है, जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग ने मसालों के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं की है। ऐसी स्थिति में लोगों के घरों में मिलावटी मसाले पहुंचने से सेहत खराब होने की आशंका है। खड़ी हल्दी में भी लेड क्रोमेट मसालों में फायदेमंद मानी जाने वाली हल्दी के रंग पर मिलावट का केमिकल लगाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में खड़ी एवं पीसी हुई हल्दी में लेड क्रोमेट पाया गया है। इसके सेवन से लीवर, किडनी खराब होने के साथ अन्य बीमारियां हो सकती है, जबकि लाल मिर्च पावडर में दो नम...