बागपत, फरवरी 24 -- खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र, बागपत में जनपद स्तरीय मसाला उत्पादन गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के किसानों ने मसाला फसलों की आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के प्राध्यापक उद्यान और परियोजना अन्वेषक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने धनिया, लहसुन, हल्दी, अदरक, मेथी और कलौंजी जैसी मसाला फसलों की वैज्ञानिक उत्पादन विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन फसलों को गन्ने के साथ सहफसली प्रणाली में उगाकर किसान अपनी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। केंद्र अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत ने मसालों की बढ़ती बाजार मांग का उल्लेख करते हुए किसानों को पारंपरिक खेती के साथ मसाल...