प्रयागराज, सितम्बर 5 -- झूंसी/प्रयागराज, हिटी। झूंसी रेलवे स्टेशन के समीप एक मकान में मसाज पॉर्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का गुरुवार रात भंडाफोड़ हुआ था। स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने दबिश देकर तीन महिला व एक पुरुष को पकड़ा। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, 4860 रुपये नकदी व आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इसमें चार को जेल भेजने के साथ ही दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। झूंसी स्टेशन के समीप लगभग दो महीने से एक मकान में मसाज पॉर्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी तो गुरुवार रात मकान में धावा बोलकर जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर एसीपी झूंसी विमल किशोर मिश्रा और थाना प्रभारी महेश मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.