रामपुर, फरवरी 2 -- मसवासी। नगर पंचायत मसवासी में बीते लगभग एक माह से अधिशासी अधिकारी (ईओ) की तैनाती न होने के कारण विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। ईओ के अभाव में न केवल प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, नगर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। गली-मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं तथा नाले-नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को लेकर नगर के वार्ड संख्या-4 के सभासद अनिल कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नगर पंचायत मसवासी में शीघ्र अधिशासी अधिकारी की तैनाती कराने की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.