रामपुर, दिसम्बर 15 -- कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। दिसंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद भी नगर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे राहगीरों और गरीब तबके के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ठंड से बचाव के लिए बनाए गए रैन बसेरा में भी ताले लटके हुए हैं। रैन बसेरा बंद होने के कारण बेघर और जरूरतमंद लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल ठंड के मौसम में अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था समय पर की जाती रही है लेकिन इस बार अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। नगरवासियों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र अलाव जलवाने और रैन बसेरा में लगे तालों को खोलने की मांग की है, ताकि ठंड से राहत मिल सके।...