रामपुर, जनवरी 28 -- नगर में मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग के मुख्य चौराहे पर भाजपा नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौकी में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के अनुसार, गांव मोतीपुरा निवासी भाजपा किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मौर्य किसी काम से मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग के मुख्य चौराहे पर गए थे। इस दौरान गांव के ही युवक ने साथियों संग मिलकर मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में भाजपा नेता के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से पीड़ित की जान बच सकी। घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया...