रामपुर, अगस्त 17 -- मसवासी। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को नगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र के गांव बिजारखाता से हुआ। यहां से राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए वंदे मातरम्, भारत माता की जय, जय हिंद जैसे जोशीले नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा बिजारखाता से नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई रहमतगंज से करीमपुर होकर निकली। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीत गाते और नारे लगाते रहे। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.