रामपुर, मार्च 19 -- मसवासी। बिना टेंडर निकाले नाला खुदाई पर लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का आरोप है कि पंचायत प्रशासन ने पहले भी नाला खुदाई कराई थी लेकिन नाले का निर्माण नहीं कराया गया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर में मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग के चौराहे तक नाला खुदाई का काम किया जा रहा है। मंगलवार को नगर के लोगों ने पंचायत प्रशासन पर बिना टेंडर निकाले नाला खुदाई का विरोध किया। इसके बावजूद भी पंचायत प्रशासन द्वारा नाला खुदाई का काम जारी रहा। जिससे गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन ने पहले भी नाला निर्माण के लिए सड़क किनारे गड्ढे करके छोड़ दिया था लेकिन नाले का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.