रामपुर, मार्च 16 -- पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। गोली चलने से कोई घायल नहीं हुआ है। पीड़ित पक्ष ने चौकी पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। चौकी क्षेत्र के गांव भूबरा मुस्तेहकम के मझरा सीतारामपुर निवासी शिवकुमार ने चौहद्दा निवासी एक युवक का बतौर मजदूरी के रुप में कुछ दिन ट्रैक्टर चलाया था लेकिन मजदूरी के पैसे शिवकुमार को नहीं मिले थे। शनिवार की शाम करीब सवा छह बजे चौहद्दा निवासी युवक अपनी गाड़ी से सीतारामपुर गांव से होकर गुजर रहा था तब शिवकुमार ने उसे रोक लिया और मजदूरी के पैसे मांगने लगा। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि चौहद्दा निवासी युवक ने शिवकुमार पर फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.