रामपुर, जनवरी 3 -- क्षेत्र के गांव मिलक-खौद चौराहे पर शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। नगर के मोहल्ला भूबरा वार्ड संख्या-2 निवासी शेर सिंह अपनी बाइक से बाजपुर से मसवासी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बिजारखाता निवासी मुस्तफा अपने साथी यामीन के साथ बाइक पर सवार होकर मुंशीगंज मार्ग की ओर से आ रहा था। मिलक-खौद चौराहे पर दोनों बाइकों की आमने-सामने से जबर्दस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.